Monday , October 5 2026 10:10 AM
Home / Business & Tech / iphone 18 क्यों नहीं हुआ लॉन्च? हो गई विदाई या ऐपल ने सरप्राइज रखा है बचाकर, 4 थ्योरी

iphone 18 क्यों नहीं हुआ लॉन्च? हो गई विदाई या ऐपल ने सरप्राइज रखा है बचाकर, 4 थ्योरी


पूरी दुनिया में टेक लवर्स के बीच नए आईफोन्स की चर्चा है। ऐपल ने बुधवार देर रात iphone Pro, Pro Max और पहले फोल्डेबल फोन iphone Duo को लॉन्च किया, लेकिन मेन सीरीज की एक डिवाइस iphone 18 लॉन्च नहीं की गई। हालांकि इसके कयास पहले से लगाए जा रहे थे। अब सवाल उठ रहा है कि कंपनी ने यह कदम क्यों उठाया। क्या आईफोन 18 सीरीज में बेस मॉडल की विदाई हो गई है या फिर ऐपल ने सरप्राइज को बचाकर रखा है। टेक इंडस्ट्री में इस वक्त 4 थ्योरी हैं, जिनमें से कोई भी सच हो सकती है।
पहली थ्योरी: मार्च में नए आईफोन एयर के साथ आएगा iphone 18- पहली थ्योरी यह है कि iphone 18 को मार्च 2027 में नए आईफोन एयर के साथ लाया जाएगा। दरअसल, बुधवार काे कंपनी ने iphone 18 के साथ ही आईफोन एयर को भी लॉन्च नहीं किया। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐपल अगले साल से 2 बड़े इवेंट्स आयोजित करेगी। एक इवेंट मार्च महीने में होगा, जिसमें आईफोन एयर, आईफोन बेस मॉडल और नए E मॉडल को उतारा जाएगा, जबकि सितंबर वाले इवेंट में प्रो मॉडल और फोल्ड जैसे प्रीमियम पेश किए जाएंगे।
दूसरी थ्योरी: iphone 18 को रिप्लेस कर देगा नया आईफोन एयर – टेक इंडस्ट्री में दूसरी थ्योरी इस वक्त यह है कि ऐपल आईफोन एयर के नए मॉडल से आईफोन 18 को रिप्लेस कर दिया जाएगा और यही सिलसिला आगे भी जारी रहेगा जिसमें आईफोन एयर नई लॉन्च होने वाली आईफोन सीरीज का बेस मॉडल बनाकर पेश किया जाएगा।
तीसरी थ्योरी: मेन सीरीज में 4 मॉडल ही लॉन्च होते हैं, कोई तो जाएगा – तीसरी थ्योरी टेक इंडस्ट्री में यह है कि ऐपल अपनी मेन आईफोन सीरीज में 4 ही मॉडल लॉन्च करती है। बुधवार को उसने 3 ही आईफोन लॉन्च किए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि आईफोन 18 या आईफोन एयर में से किसी की विदाई हो सकती है। हालांकि ऐपल ने इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।
चौथी थ्योरी: रैम-स्टोरेज की समस्या ने रोका iphone 18 – चौथी और अंतिम थ्योरी यह है कि iphone 18 का लॉन्च रैम और स्टोरेज की समस्या ने रोक दिया। पूरी दुनिया में रैम और स्टोरेज की किल्लत के कारण फोन्स महंगे हो रहे हैं और कंपनियों ने लिए नए-नए मॉडल उतारना मुश्किल हो रहा है। ऐपल कई साल से नए फोल्ड को लाने पर काम कर रही थी, ऐसे में उसने अपना फोकस वहां सेट कर दिया। दूसरी ओर, अब आईफोन 17 के प्राइस ही भारत में 1 लाख रुपये के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में आईफोन 18 के लिए फिलहाल कोई सही जगह बनती हुई नहीं दिख रही थी।
ये सभी थ्योरी टेक इंडस्ट्री में चल रहे कयासों पर बेस्ड हैं। बुधवार के लॉन्च इवेंट में ऐपल ने बेस मॉडल और एयर मॉडल के बारे में कोई बात नहीं की।