Thursday , April 16 2026 10:10 PM
Home / News / अमरीका की चर्च में गोलीबारी से 26 की मौत, मारा गया हमलावर

अमरीका की चर्च में गोलीबारी से 26 की मौत, मारा गया हमलावर


वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक बैपटिस्ट चर्च के भीतर गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 20 से अधिक लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में पादरी की 14 साल की बेटी भी मारी गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक बंदूकधारी चर्च में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें हमलावर के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट के माध्यम से घटना पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी नजर जापान के हालात पर बनी हुई है।
खबरों में बताया गया है कि गोलीबारी सैन एंटोनियो के दक्षिण पूर्व में सुदरलैंड स्प्रिंग्स में फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च में हुई। उन्होंने बताया कि शूटर दोपहर से थोड़ी देर पहले चर्च में घुसा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी।