
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीमो पॉल ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को अपने पहले ओवर में आउट किया। फिर अपने आखिरी ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को 4 गेंदों के भीतर आउट करके 5 विकेट हॉल पूरा किया। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो 5 विकेट हॉल लेने वाले फुल मेंबर देश के छठे तेज गेंदबाज बन गए हैं। हम आपको सभी के नाम बताते हैं।
उमर गुल – पाकिस्तान के उमर गुल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर थे। 2009 टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के किलाफ उन्होंने 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 6 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया था।
लसिथ मलिंगा – श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का टी20 इंटरनेशनल में दमदार रिकॉर्ड है। उनके नाम कुल 107 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 2012 में इंग्लैंड तो 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 5 विकेट हॉल लिए थे।
भुवनेश्वर कुमार – भारतीय टीम में कमबैक कर चुके भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 90 विकेट ले चुके भुवी ने साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 5-5 विकेट चटकाए हैं।
टिम साउदी – न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी भी 2 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। उन्होंने 2010 में पाकिस्तान तो 2023 में यूएई के खिलाफ 5-5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
मुस्तफिजुर रहमान – बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 130 मैचों में 163 विकेट हैं। 2016 में न्यूजीलैंड तो 2024 में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 5 विकेट हॉल लिए थे।
कीमो पॉल – वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीमो पॉल का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट हॉल लिया था। भारत के खिलाफ सीरीज से ही चार साल उन्होंने टी20 टीम में वापसी की और दूसरे ही मैच में 5 विकेट हॉल ले लिया।
Home / Sports / 6 तेज गेंदबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लिए, एक भारतीय स्टार का भी नाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website