
एयरफोर्स और नेवी में नौकरी करने वाले लोगों को ड्यूटी के कारण लंबे समय तक परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में पति-पत्नी के लिए साथ समय बिताना ही नहीं, बल्कि प्रेग्नेंसी प्लान करना भी चुनौती बन सकता है। खासकर तब, जब पति साल में सिर्फ एक या दो महीने के लिए घर आते हों। ऐसी ही स्थिति से गुजर रही महिला ने डॉक्टर ईशा से सवाल किया कि जब उनके पति आर्मी में हैं और साल में एक-दो महीने के लिए ही घर आते हैं, तो वह प्रेग्नेंसी कैसे प्लान करें। इस सवाल के जवाब में डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी प्लान करने के कुछ सुझाव दिए हैं। आइए, जानते हैं कि एक्सपर्ट ने क्या बताया और यह दूसरी पत्नियों के लिए कैसे कारगर साबित हो सकता है।
फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर ईशा के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बताती हैं कि आर्मी ऑफिसर्स की पत्नियों का सबसे कॉमन सवाल यह होता है कि जब पति साल में सिर्फ एक या दो महीने के लिए घर आते हैं, तो ऐसे में प्रेग्नेंसी कैसे प्लान करें।
मेंस्ट्रुअल साइकल को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं – इस सवाल के जवाब में वह कहती हैं कि अगर पति की छुट्टियों के बारे में पहले से पता है, तो महिला के मेंस्ट्रुअल साइकल को ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। इसके लिए ओव्यूलेशन इंडक्शन और फॉलिक्युलर मॉनिटरिंग स्कैन की मदद से कंसीव करने का सही समय बताया जा सकता है।
स्पर्म फ्रीजिंग भी है एक विकल्प – लेकिन अगर इसके बाद भी प्रेग्नेंसी नहीं हो पा रही है, तो दूसरा विकल्प सीमेन फ्रीजिंग का होता है। बाद में फ्रीज किए गए सीमेन का इस्तेमाल करके IUI की मदद से प्रेग्नेंसी प्लान की जा सकती है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए महिलाएं अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं।
डॉक्टर से करें संपर्क – साथ ही, यह समझना जरूरी है कि हर कपल की प्रेग्नेंसी जर्नी अलग होती है। इसलिए, अपनी स्थिति और जरूरतों के अनुसार प्रेग्नेंसी प्लान करने का सही तरीका जानने के लिए गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से सलाह जरूर लें।
Home / Lifestyle / ‘पति साल में 1-2 महीने के लिए घर आते हैं, प्रेग्नेंसी कैसे प्लान करूं?’ आर्मी ऑफिसर की पत्नी के सवाल पर डॉ. ने दी सलाह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website