Thursday , November 5 2026 6:17 PM
Home / Sports / विराट कोहली के 10 विश्व रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने के लिए बल्लेबाजों को करनी होगी मशक्कत, कोई आसपास भी नहीं

विराट कोहली के 10 विश्व रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने के लिए बल्लेबाजों को करनी होगी मशक्कत, कोई आसपास भी नहीं


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले विराट क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल- विराट का कोई जवाब नहीं है। अपने करियर में उन्होंने रिकॉर्ड्स की बरसात की है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको विराट के 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे होने से पहले ही संन्यास ले लिया। लेकिन वह सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने कप्तान के रूप में 7 दोहरे शतक मारे हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा शतक – वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। इस फॉर्मेट में विराट के बल्ले से 55 शतक निकले हैं। 2023 में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन – एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है। 2023 में भारत की मेजबानी में हुए टूर्नामेंट में विराट ने 765 रन ठोके थे। उस टूर्नामेंट में विराट ने 11 मैच खेले थे।
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक – वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाल बल्लेबाज भी विराट कोहली ही हैं। उन्होंने श्रीलंका के साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 10-10 शतक ठोके हैं।
सबसे तेज 10000 वनडे रन – विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन भी बनाए हैं। 2008 में वनडे डेब्यू करने वाले विराट ने 2018 में 10000वां रन बनाया। यह उनके करियर की 205वीं पारी थी। रोहित शर्मा ने 241 पारियों में 10 हजार रन बनाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट औसत- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत भी विराट कोहली के नाम है। 125 मैचों के करियर में उन्होंने 4188 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.69 का है। 2010 में डेब्यू करने वाले विराट ने 2024 में इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
सबसे तेज 4000 टी20 इंटरनेशनल रन – विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। 107वीं पारी में उन्होंने यह कारनामा कर दिया था। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 4000 तक पहुंचने के लिए 112 पारियां ली।
सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज – इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज भी विराट कोहली ने जीते हैं। टेस्ट में 3, वनडे में 12 और टी20 इंटरनेशनल में 7 अवॉर्ड उनके नाम है। इस तरह कुल 22 बार वह अवॉर्ड जीत चुके हैं।
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन – आईपीएल के एक सीजन में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 2016 सीजन में विराट के बल्ले से 974 रन निकले थे। यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन – विराट कोहली आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। 2008 में आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले विराट ने सभी सीजन एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। 283 मैचों में उनके नाम 9336 रन हैं। अन्य कोई बल्लेबाज 7500 रनों तक भी नहीं पहुंचा है।