Wednesday , March 4 2026 1:18 AM
Home / Sports / भारतीय अटैक में पैनेपन की कमी, आज साउथ अफ्रीका से तीसरा टी-20 हारे तो सीरीज भी गंवा बैठेंगे

भारतीय अटैक में पैनेपन की कमी, आज साउथ अफ्रीका से तीसरा टी-20 हारे तो सीरीज भी गंवा बैठेंगे


अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक युवा भारतीय टीम तैयार करने की कोशिश हो रही है, लेकिन कमजोर बॉलिंग विकल्प इसमें बाधा पैदा कर रहा है। युवा बॉलिंग यूनिट के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 सीरीज खेलने पहुंची टीम इंडिया को मंगलवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में खराब बॉलिंग के कारण हार झेलनी पड़ी। हालांकि, हालात गेंदबाजों के लिए आसान नहीं थे फिर भी यह उम्मीद की जा सकती थी कि बॉलर 15 ओवर्स में वे 152 रन का बचाव कर लें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम ने सात गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
सीनियर्स की खल रही कमी – दूसरे टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाज लय के लिए जूझते नजर आए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने क्रमश: 15.50 और 11.33 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए। बारिश और ओस ने उनका काम मुश्किल किया, लेकिन दोनों की गेंदबाजी में कल्पनाशीलता और नियंत्रण का अभाव भी साफ नजर आया। निजी कारणों से सीरीज से बाहर दीपक चाहर की कमी भी टीम को खली। जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन का भरोसा अर्शदीप और मुकेश पर ही था, लेकिन दोनों अभी तक इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके और दबाव के क्षणों में लय के लिए जूझते दिखे।