Wednesday , September 2 2026 5:39 PM
Home / Business & Tech / क्यों दीवार पर नहीं टांगना चाहिए TV? ड्रिलिंग कराने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

क्यों दीवार पर नहीं टांगना चाहिए TV? ड्रिलिंग कराने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान, वरना बाद में पड़ेगा पछताना


क्या आप भी टीवी खरीदने के बाद सोच रहे हैं कि उसे दीवार पर टांगा जाए या कहीं टेबल पर टीवी के साथ आने वाले स्टैंड के साथ रखा जाए? अगर हां, तो जान लें कि टीवी को दीवार पर टांगने के कई बड़े नुकसान हैं। इससे टीवी से डिवाइस कनेक्ट करने के अलावा केबल मैनेजमेंट काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा आप कमरे के लेआउट यानी कमरे में रखे सामान की जगह भी आसानी से बदल नहीं पाते।
क्या आप नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं या खरीद चुके हैं और अब समझ नहीं आ रहा कि टीवी को दीवार पर टांगना बेहतर रहेगा या फिर टेबल या किसी जगह पर अपने स्टैंड पर रखना। हो सकता है कि आपको जानकर हैरानी हो लेकिन टीवी को कमरे में कहां रखना या लगाना है, इससे आपके कमरे की लुक्स और टीवी को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस काफी प्रभावित होता है।
घर में जब टीवी आता है, तो समय के साथ-साथ गेमिंग कंसोल, साउंडबार या स्ट्रीमिंग डिवाइस जुड़ते चले जाते हैं। ऐसे में अगर आप टीवी को दीवार पर टांग कर इस्तेमाल कर रहें हो, तो आपको दीवारों में परमानेंट छेद, तारों का उलझाव और कमरे के लेआउट में बदलाव न कर पाने जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। चलिए आज समझते हैं कि क्यों टीवी को दीवार पर टांगना एक गलत फैसला साबित हो सकता है।
केबल मैनेजमेंट और नए गैजेट्स लगानें में दिक्कत – अगर टीवी को दीवार पर माउंट कर दिया जाए, तो सबसे बड़ी समस्या यही आती है कि आप टीवी के पीछे केबल मैनेजमेंट और पोर्ट्स आदि को सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते। अगर आपको टीवी के साथ प्लेस्टेशन, सेट-टॉप बॉक्स, साउंडबार या स्ट्रीमिंग स्टिक जोड़नी पड़े, तो दीवार पर टंगा टीवी एक सिरदर्द लगने लगता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर टीवी में पोर्ट्स पीछे की ओर ही होते हैं। इसके अलावा टीवी के पीछे से निकलते और दीवारों पर लटकते तार कमरे की लुक भी बिगाड़ देते हैं।
इन्हें छिपाने के लिए अलग से ट्रंकिंग या कवरिंग करनी पड़ती है। इसके अलावा, अगर भविष्य में आपको 4K 120Hz जैसे नए अपग्रेड के लिए HDMI केबल बदलनी पड़े, तो दीवार पर कसे टीवी के पीछे हाथ डालकर केबल बदलना बेहद मुश्किल काम हो जाता है।
कमरे का लेआउट बदलने की आजादी खत्म – अगर एक बार टीवी दीवार पर टंग जाए, तो फिर उसकी जगह फिक्स हो जाती है। ऐसे मे आपके कमरे का सेटअप बदलने की आजादी आपसे छिन जाती है। इसकी वजह से आप अगर आप कमरे के सोफे या बाकी फर्नीचर की दिशा बदलना चाहें, तो भी ऐसा करना संभव नहीं रह जाता।
हाइट में बदलाव और एंगल बदलनें में समस्या – टीवी को दीवार पर टांगने की वजह से उसकी ऊंचाई या टीवी का एंगल बदलना संभव नहीं रहता। अगर आप दीवार पर टंगे टीवी के साथ ऐसा करना चाहें, तो आपको महंगे माउंट को चुनना पड़ता है।
क्या करना चाहिए? – अपने टीवी को दीवार पर टांगने की जगह आफ्टरमार्केट VESA टेबलटॉप स्टैंड्स या रोलिंग पहिए वाले फ्लोर स्टैंड्स लेना बेहतर रहता है। इन स्टैंड्स में आपको बिल्ट-इन केबल मैनेजमेंट, हाइट एडजस्टमेंट और घुमाने की सुविधा मिलती है।
इससे टीवी सिमटा हुआ दिखने के साथ-साथ कमरे में कहीं भी रखने या मनचाहे एंगल पर घुमाने की आजादी दे पाता है। पहिए वाले स्टैंड की मदद से आप टीवी को एक कमरे से दूसरे कमरे में देखने के लिए आसानी से ले जा सकते हैं।
इसके अलावा इन स्टैंड्स पर आपको टीवी से कनेक्ट होने वाले डिवाइस को रखने की जगह भी मिल जाती है। इससे पूरा सेटअप क्लीन और सुंदर दिखता है।
अगर टीवी को दीवार पर लगाना मजबूरी हो, तो फिर आप थोड़े ज्यादा पैसे खर्च कर कस्टमाइजेबल माउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें टीवी का एंगल और हाइट बदलना आसान होता है।