
लाल सागर में फोर्स तैनात करने के अमेरिका के प्रस्ताव पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका को चेताते हुए कहा है कि ये कदम उसके लिए परेशानी खड़ी करने वाला होगा। ईरानी मीडिया आईएसएनए ने गुरुवार को बताया कि ईरान के रक्षामंत्री मोहम्मद रजा अश्तियानी ने कहा है कि लाल सागर में शिपिंग की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित अमेरिका समर्थित बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स को यहां असाधारण समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उनकी तरफ से कोई भी ऐसा कदम खुद उनके लिए मुश्किल पैदा करने वाला होगा।
ईरानी रक्षामंत्री की टिप्पणी अमेरिका के बयान के बाद आई है। अमेरिका ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह लाल सागर में जहाजों को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से बचाने के लिए एक टास्क फोर्स बनाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए वह कई दूसरे देशों के साथ बातचीत कर रहा है। ताकि मिलकर एक टास्क फोर्स का गठन किया जा सके। इस पर अब ईरान की ओर से ये तीखी प्रतिक्रिया आई है।
हमारे प्रभुत्व वाले क्षेत्र में अमेरिका का दखल मंजूर नहीं – ईरानी रक्षामंत्री ने अमेरिका के टास्क फोर्स बनाने के प्रस्ताव को उनके क्षेत्र में दखल कहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी उस क्षेत्र में कदम नहीं उठा सकता जहां हमारा प्रभुत्व है। अगर वे कोई ऐसा अतार्किक कदम उठाते हैं, तो फिर उनको समस्याओं का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा। हालांकि उन्होंने साफतौर पर ये नहीं बताया कि अमेरिका समर्थित टास्क फोर्स लाल सागर में आती है तो इसके जवाब में ईरान क्या कदम उठाएगा।
लाल सागर में मिसाइलें बरसा रहे हूती विद्रोही, भारत के लिए बड़ा खतरा, क्या ईरान करेगा मदद? – अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बीते हफ्ते से कहा था कि हम लाल सागर में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुद्री टास्क फोर्स बनाने पर अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से बयान हाल के समय में यमन के हूती विद्रोहियों के जहाजों पर हमलों के संदर्भ में आया है। लाल सागर में हाल के समय में हूतियों ने एक के बाद कई जहाजों पर हमले किए हैं और उनको अगवा भी कर लिया है। हूतियों को ईरान का समर्थन मिला हुआ है। ऐसे में अमेरिका ने ईरान को इसके लिए कठघरे में खड़ा किया है।
Home / News / बहुत परेशानी का सामना करोगे…. लाल सागर के लिए टास्क फोर्स बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका को ईरान की खुली धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website