
रूस और यूक्रेन ने एक अहम समझौते में 478 युद्धबंदियों को रिहा किया है। बुधवार को रूस ने 230 तो यूक्रेन ने 248 सैनिकों को रिहा किया है। दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता से ये समझौता हुआ है। जिसके तहत युद्धबंदियों की अदला-बदली की गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने 230 यूक्रेनियाई युद्धबंदियों के घर लौटने और रूस के रक्षा मंत्रालय ने 248 रूसी सैनिकों के यूक्रेन की कैद से वापस आने की पुष्टि है। फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद से एक बार में बंदियों की ये सबसे बड़ी रिहाई है।
रूस और यूक्रेन में युद्ध के दौरान सैनिकों की अदला बदली की डील शुरू में चल रही थी लेकिन लेकिन पिछले साल ये सिलसिला रुक गया। करीब पांच महीने के बाद सैनिकों की ये अदला बदली हुई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक पोस्ट में जश्न मनाते सैनिकों का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमारे 200 से अधिक सैनिक और नागरिक रूसी कैद से वापस आ गए हैं। यूक्रेन के मानवाधिकार लोकपाल दिमित्रो लुबिनेट्स ने बताया कि रूस ने जिन 230 यूक्रेनी कैदियों को रिहा कर दिया गया है, उनमें छह आम नागरिक भी हैं। यूक्रेन ने कहा है कि 2022 के बाद से काफी यूक्रेनियन को हिरासत में लिया गया है। उनमें से कुछ ने स्नेक आइलैंड और यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल के लिए ऐतिहासिक लड़ाई में भाग लिया।
दोनों देशों में तनाव नहीं हो रहा कम – दोनों देशों के बीच सैनिकों की अदला-बदली की डील के बावजूद हमलों का सिलसिला भी जारी है। रूस ने बुधवार को बताया कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे अपने सबसे दक्षिणी जिलों में से एक को निशाना बनाकर की गई 12 मिसाइलों को रोका है। रूस के बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेन की ओर से बार-बार मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
Home / News / रूस और यूक्रेन के बीच यूएई ने कराया अहम समझौता, दोनों देशों ने 478 बंदी सैनिको को किया रिहा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website