Friday , March 6 2026 1:25 AM
Home / Sports / 43 साल की उम्र में ग्रैंड स्‍लैम… एक हफ्ते में 3 बड़ी उपलब्धि, रोहन बोपन्‍ना ने PM मोदी को भी बनाया फैन!

43 साल की उम्र में ग्रैंड स्‍लैम… एक हफ्ते में 3 बड़ी उपलब्धि, रोहन बोपन्‍ना ने PM मोदी को भी बनाया फैन!


भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहा है। एक सप्ताह के भीतर रोहन ने तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली है। रोहन ने शनिवार, 27 जनवरी को 43 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया ओपन का मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। रोहन ने अपने जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को 7-6 7-5 से हरा दिया।
रोहन ने अपने करियर का पहला मेंस डबल्स खिताब जीता है। इससे पहले वह 2017 के फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स में चैंपियन बने थे। हालांकि, हम यहां पर बात करेंगे रोहन बोपन्ना के पिछले कुछ दिनों में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में जिसे वह जीवन भर नहीं भुला पाएंगे।
रोहन बोपन्ना की शान उपलब्धि पर प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट कर उनकी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने लिखा, ‘बार-बार, अभूतपूर्व प्रतिभाशाली रोहन बोपन्ना ने दिखा दिया कि उम्र कोई बाधा नहीं है! उनकी ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पर उन्हें बधाई। उनकी उल्लेखनीय यात्रा एक सुंदर अनुस्मारक है कि यह हमेशा हमारी भावना, कड़ी मेहनत और दृढ़ता है जो हमारी क्षमताओं को परिभाषित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’