
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा हुई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने माच इलाके में कई हमले किए हैं। बीएलए ने हमलों में पाकिस्तानी आर्मी के 45 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। वहीं प्रांत की सरकार ने बताया है कि माच में बीएलए की ओर से हुए हमलों को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है। बताया गया है कि बीएलए के लड़ाकों ने माच शहर की घेराबंदी की कोशिश की है। जिसके चलते कई स्थानों पर भारी गोलीबारी हुई है। बीएलए बलूचिस्तान की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष की बात करता है और पाकिस्तान इसे एक आतंकी संगठन मानता है।
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा है कि एक बड़े ऑपरेशन में उसने सोमवार रात बलूचिस्तान के बोलान जिले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 45 कर्मियों को मार डाला। बोलान के माच शहर में जेल परिसर और रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर कब्जा भी कर लिया। जीयांद बलूच ने कहा कि ऑपरेशन दारा-ए-बोलन के तहत ये हमले किए गए हैं और मारे गए सैनिकों के शव उनके पास हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कोई जो भी ऑपरेशन दारा-ए-बोलन को रोकेगा, उसे मार दिया जाएगा।
Home / News / पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा, बीएलए का 45 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डालने का दावा, सरकार ने किया खारिज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website