
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने बीपीएल 2024 के एक मुकाबले में कोमिला विक्टोरियंस के लिए सुनामी लाई। 20 मिनट की बैटिंग में रसेल ने पावरफुल बैटिंग से टेबल-टॉपर्स रंगपुर राइडर्स को तारे दिखा दिए। रंगपुर राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए थे। 151 रनों का पीछा करने उतरी कोमिला की शुरुआत खराब रही और उसके 2 विकेट 36 रनों पर गिर गए। इसके बाद आखिरी में मैदान पर आए आंद्रे रसेल ने सिर्फ 12 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 17.4 ओवरों में ही जीत दिला दी।
एक छोर पर गिरते रहे विकेट, आंद्रे रसेल बरसाते रहे चौके-छक्के – 151 रनों का पीछा करते हुए कोमिला के 2 विकेट पांचवें ओवर में 36 रन पर गिर गए। हालांकि, लिटन दास और महिदुल इस्लाम के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी ने जरूर टीम का संभाला। रसेल ने मैदान में प्रवेश किया तो यह जोड़ी जल्दी-जल्दी गिर गई और कोमिला को 33 गेंदों पर 48 रन की जरूरत थी। पावर-हिटर रसेल पर हालांकि गिरते विकेटों का कोई खास प्रभाव नहीं देखने को मिला। उन्होंने रंगपुर के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से तबाह करते हुए 12 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाकर केवल 18वें ओवर में जीत हासिल कर ली।
Home / Sports / 20 मिनट की सुनामी… आंद्रे रसेल की ऐसी बैटिंग कि कांप गए गेंदबाज, 360 के स्ट्राइक से ठोके रन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website