Saturday , March 28 2026 11:05 AM
Home / News / रूसी S-400 और अमेरिकी HIMARS की लाइव मुठभेड़, धुआं-धुआं हुआ आसमान, वीडियो देखें

रूसी S-400 और अमेरिकी HIMARS की लाइव मुठभेड़, धुआं-धुआं हुआ आसमान, वीडियो देखें


यूक्रेन युद्ध में रूसी और अमेरिकी हथियारों की आमने-सामने भिड़ंत हो रही है। ऐसे मुठभेड़ों में कभी रूसी हथियार भारी पड़ते हैं तो कभी अमेरिकी। दोनों ही पक्ष अपने-अपने हथियारों की ताकत का जमकर बखान कर रहे हैं और एक दूसरे के हथियारों को कमजोर बता रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इस प्रॉपगैंडा में दोनों ही पक्षों का समर्थन करने वाली मीडिया भी शामिल है। इस बीच सोशल मीडिया पर रूसी एस-400 मिसाइल सिस्टम और अमेरिकी हिमार्स (HIMARS) रॉकेट सिस्टम के बीच हुए एक मुठभेड़ का वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में रूसी एस-400 सिस्टम की मिसाइलें आसमान में अमेरिकी हिमार्स रॉकेट को नष्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह पता नहीं चल सका है कि इस वीडियो को कब और कहां शूट किया गया है।
वीडियो में क्या नजर आया – वीडियो में रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को यूक्रेनी सेना के फायर किए गए हिमार्स (HIMARS) रॉकेट के हमलों से बचते हुए देखा जा सकता है। एस-400 का मिसाइल ट्रांसपोटर इरेक्टर लॉन्चर एक के बार एक कई मिसाइलों को आसमान में अमेरिकी हिमार्स रॉकेट के खिलाफ दागता दिख रहा है। वीडियो के बाद के हिस्से में नजदीक ही कम से कम दो हिमार्स रॉकेट के गिरने की आवाजों को सुना जा सकता है। इस वीडियो को शूट कर रहा कैमरामैन एस-400 के 96L6E अर्ली वॉर्निंग एक टारगेट एक्विजिशन रडार के अंदर बैठा हुआ है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस हमले में एस-400 का एक मिसाइल लॉन्चर मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और एक ऑपरेटर घायल हो गया।