
ताइवान में बुधवार की सुबह भूकंप के खतरनाक झटके लगे हैं। लेकिन इस दौरान भी चीन अपनी आक्रामकता दिखाने में पीछे नहीं रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सीमा के करीब 30 से ज्यादा चीनी युद्धक विमान और 9 नौसेना के जहाज का पता चला है। भूकंप आने के एक घंटे बाद ताइवान ने यह दावा किया है। 24 घंटे की अवधि में द्वीप के करीब इतने विमान इस साल के सबसे ज्यादा हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। चीन कहता रहा है कि वह ताइवान को अपने नियंत्रण में ले लेगा। भले ही इसके लिए बल प्रयोग क्यों न करना पड़े।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 20 विमान ने द्वीप के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) को पार किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर इससे जुड़े एक पोस्ट में लिखा, ‘आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास चीनी सेना के 30 विमान और नेवी के 9 जहाजों का पता लगाया गया। 20 विमान ताइवान की उत्तरी, मध्य रेखा और AIDZ में प्रवेश कर गए। ताइवान सैन्य बल ने स्थिति की निगरानी की और जवाब देने के लिए उचित बल तैनात किया।’
Home / News / महाशक्तिशाली भूकंप में भी नापाक हरकत से बाज नहीं आया चीन, ताइवान के पास भेजे 30 फाइटर जेट, युद्धपोत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website