
आईपीएल 2024 में गजब की बैटिंग देखने को मिल रही है। टीमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम का पूरा फायदा उठा रही है। बल्लेबाज में गहराई होने की वजह से खुलकर बैटिंग देखने को मिली है। अभी तक सीजन में 41 मैच खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजों ने 729 छक्के मारे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिच क्लासेन सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हम आपको आज सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टॉप-5 टीमें के बारे में बताते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में छक्के मारने के मामले में टॉप पर है। अभी तक किसी भी सीजन में हैदराबाद ने 100 छक्के नहीं मारे थे। लेकिन इस बार 8 मैच में ही पैट कमिंस की टीम 108 छक्के मार चुकी है। सीजन में दो सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 90 छक्के – आरसीबी पॉइंट्स टेबल में भले ही अंतिम नंबर पर है लेकिन छक्के मारने के मामले में टीम दूसरे नंबर पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। यह मैदान गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है। यही वजह है कि जीत के लिए जूझ रही आरसीबी अभी तक लीग में 90 छक्के मार चुकी है।
दिल्ली कैपिटल्स- 86 छक्के – ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के भी इस सीजन 86 छक्के हो चुके हैं। कप्तान ऋषभ पंत खुद ही बेहतरीन लय में हैं। एक्सीडेंट की वजह से करीब 15 महीने बाद आईपीएल से मैदान पर वापली करने वाले पंत 9 मैचों में 21 छक्के मार चुके हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क के तो 4 मैच में 16 छक्के हैं।
मुंबई इंडियंस- 85 छक्के – हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस सीजन में अभी तक 85 छक्के मार चुकी है। टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। चार बल्लेबाजों के 10 से ज्यादा छक्के हैं। इसमें रोहित के अलावा तिलक, ईशान और डेविड शामिल हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स- 70 छक्के – कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में छक्के मारने वाले एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। यही वजह है कि 5वें नंबर पर इस टीम का होना चौंकाने वाला है। टॉप ऑर्डर के लय में होने की वजह से रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल को ज्यादा बैटिंग का मौका नहीं मिल रहा है।
Home / Sports / 5 टीमें जिन्होंने आईपीएल 2024 में मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, हैदराबाद तो 100 के पार पहुंची
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website