Monday , February 9 2026 9:01 AM
Home / Sports / हैदराबाद पर टूट पड़ेंगे कोलकाता के ये 5 सूरमा! IPL 2024 में टीमों की नाक में कर रखा है दम

हैदराबाद पर टूट पड़ेंगे कोलकाता के ये 5 सूरमा! IPL 2024 में टीमों की नाक में कर रखा है दम


कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें गजब की लय में चल रही हैं। ऐसे में दोनों के बीच एक टक्कर का मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। जो भी टीम यह मैच जीतेगी। वह 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीधा फाइनल खेलेगी। हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 कोलकाता के खिलाड़ियों के बारे में जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले क्वालिफायर में काल बन सकते हैं। आइये उनपर नजर डालते हैं।
सुनील नरेन – वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन इस सीजन केकेआर के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से तहलका मचा रखा है। नरेन ने इस सीजन अब तक 12 मैचों में 182 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 461 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.64 की इकॉनमी से 15 विकेट भी लिए हैं।
रिंकू सिंह – केकेआर के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह भी हैदराबाद के लिए काल बन सकते हैं। भले ही इस आईपीएल सीजन में उन्हें अपने आप को साबित करने का इतना मौका नहीं मिला। लेकिन वह किस शैली के खिलाड़ी हैं। इस बात से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने पिछले सीजन केकेआर के लिए रनों का अंबार लगाया था। वहीं भारत के लिए भी उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं।
आंद्रे रसेल – वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बल्ले और गेंद से आईपीएल 2024 में अहम भूमिका निभाई है। रसेल ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 12 मैचों में 185 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए हैं और 15 विकेट भी लिए हैं।
मिचेल स्टार्क – ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं। भले ही यह आईपीएल सीजन स्टार्क के लिए इतना अच्छा नहीं रहा हो। लेकिन वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि बड़े मैचों में प्रेशर को किस तरह हैंडल करना होता है। स्टार्क ने इस सीजन आईपीएल में 12 विकेट लिए हैं।
हर्षित राणा – 22 साल के कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा और तेज तर्रार गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से इस सीजन सबको काफी प्रभावित किया है। वह भी हैदराबाद के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। इस सीजन उन्होंने लगातार विकेट लिए हैं। हर्षित के नाम आईपीएल 2024 में खेले गए 11 मैचों में 16 विकेट हैं।