
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि भारत के मुख्य कोच के पद के लिए उनसे संपर्क किया गया था। हालांकि उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया क्योंकि यह अभी उनकी ‘जीवनशैली’ में फिट नहीं बैठता। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में सात सत्र पूरे करने वाले पोंटिंग इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम टी20 कोच रह चुके हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि भारतीय कोच के पद के लिए बीसीसीआई की ओर से कोई सुझाव आया था या नहीं।
10-11 महीने देने पड़ेंगे – रिकी पोंटिंग ने आईसीसी से कहा, ‘आईपीएल के दौरान कुछ आमने-सामने की बातचीत हुई थी, ताकि पता चल सके कि इस पद में मेरी दिलचस्पी है या नहीं। मैं राष्ट्रीय टीम का सीनियर कोच बनना पसंद करूंगा लेकिन मेरे जीवन में अन्य चीजें हैं और मैं घर पर कुछ समय बिताना चाहता हूं। हर कोई जानता है कि अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करोगे तो आप आईपीएल टीम में शामिल नहीं हो सकते। इसके अलावा राष्ट्रीय मुख्य कोच साल में 10 या 11 महीने की नौकरी है और मैं इसे करना चाहता हूं, यह अभी मेरी जीवनशैली और उन चीजों में फिट नहीं बैठता है।’
बेटे को भारत पसंद है – पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की और वह भारत आने के लिए तैयार लग रहा था। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार और मेरे बच्चों ने पिछले पांच सप्ताह आईपीएल में मेरे साथ बिताए हैं और वे हर साल यहां आते हैं और मैंने अपने बेटे को इसके बारे में बताया। मैंने उसे बताया कि पापा को भारतीय कोच की नौकरी की पेशकश की गई है और उसने कहा- बस इसे स्वीकार कर लीजिए पापा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website