
अमेरिका ने कहा है कि रूस के नियमित सैन्य अभ्यास की ये कार्रवाई इस शरद ऋतु में एक वैश्विक रूसी नौसैनिक अभ्यास में समाप्त होगी। अधिकारी ने कहा कि रूसी तैनाती को खतरे के रूप में नहीं देखा गया लेकिन पुष्टि की गई कि अमेरिकी नौसेना युद्धाभ्यास की निगरानी करेगी।
रूस ने अपना एक सैन्य बेड़ा क्यूबा भेजने का फैसला लिया है। इस बेड़े में एक आधुनिक परमाणु संचालित क्रूज मिसाइल पनडुब्बी भी शामिल है। इससे अमेरिका और रूस के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है। क्यूबा की ओर से बताया गया है कि रूस से एडवांस यासेन-एम श्रेणी की परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल पनडुब्बी कजान, तीन रूसी नौसैनिक जहाज- प्रोजेक्ट 22350 फ्रिगेट एडमिरल गोर्शकोव, ऑयल टैंकर पशिन और टग निकोलाई चिकर 12-17 जून तक क्यूबा की राजधानी में डॉक करेगा। हालांकि क्यूबा ने साफ किया है कि मॉस्को और वाशिंगटन के बीच तनाव को कम करने के लिए रूसी नौसेना के जहाजों में से कोई भी परमाणु हथियार नहीं ले जाएगा।
इस घटनाक्रम में ये भी ध्यान देने की बात है कि कजान और एडमिरल गोर्शकोव विशेष रूप से मॉडर्न और कैपेबल एसेट हैं। कजान और एडमिरल गोर्शकोव दोनों वर्टिकल लॉन्च सिस्टम साइलोस से लैस हैं, जो कैलिब्र लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को अकोमोडेट कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल एंटीशिप स्ट्राइक और जमीनी हमले के साथ-साथ ओनिक सुपरसोनिक एंटीशिप क्रूज मिसाइलों के लिए किया जा सकता है। रूसी नेवी के दावों के अनुसार, एडमिरल गोर्शकोव पहला ऐसा रूसी युद्धपोत है, जो नई जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के साथ ऑपरेशन में तैनात हो सकता है।
यासेन श्रेणी की पनडुब्बियों में कई और भी खासियत – रूस की यासेन श्रेणी की पनडुब्बी पिछली पीढ़ी के रूसी एसएसजीएन के मुकाबले काफी ज्यादा मॉडर्न है। क्रूज मिसाइल प्लेटफार्मों की तुलना में ये कहीं ज्यादा उपयोगी है, ये सामान्य प्रयोजन के हमले वाली नौकाओं के साथ-साथ खुफिया जानकारी एकत्र करने वालों और संभावित रूप से विशेष मिशन प्लेटफार्मों के तौर पर काम करने में भी सक्षम हैं। यासेन क्लास पनडुब्बियों की क्षमता पर बात करते हुए यूएस-कनाडाई उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस रक्षा कमान के प्रमुख ग्लेन वानहर्क ने अमेरिकी पनडुब्बियों के टक्कर की बताया है।
अमेरिकी और क्यूबा के अधिकारी रूसी तैनाती को बहुत महत्व नहीं देने की बात कह रहे हैं। वहीं मॉस्को ने कहा है कि वह यूक्रेन के वाशिंगटन के समर्थन के जवाब में और सख्त कदम उठा सकता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस दुनिया भर के क्षेत्रों में लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति करेगा, जहां उनका इस्तेमाल पश्चिमी लक्ष्यों के खिलाफ हमलों के लिए किया जा सकता है। हवाना और मॉस्को के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंधों के आधार पर ऐसा एक क्षेत्र क्यूबा भी हो सकता है। पिछले महीने ही पुतिन ने रेड स्क्वायर पर 9 मई की वार्षिक विजय दिवस सैन्य परेड के दौरान क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल की मेजबानी की थी।
Home / News / जिरकान, कैलिबर मिसाइलें.. क्यूबा पहुंच रही रूसी परमाणु पनडुब्बी पलट सकती है युद्ध का रुख, टेंशन में अमेरिका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website