
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन में युद्ध रोकने और शांति वार्ता शुरू करने के लिए रखी गई शर्तों को अमेरिका ने ठुकरा दिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन से मांग करने का अधिकार नहीं है। ऑस्टिन ने रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की सफलताओं को बताते हुए ये यह टिप्पणी की। पुतिन ने घोषणा की थी कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होता है और उनके देश को चार प्रांत सौंप देता है तो रूस युद्ध समाप्त कर सकते है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लॉयड ऑस्टिन ने ब्रुसेल्स में नाटो मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘रूस ऐसी स्थिति में नहीं है, जिसमें वह बताए कि यूक्रेन को क्या करना चाहिए। वह रूस को यह निर्देश नहीं दे सकता कि उन्हें शांति लाने के लिए क्या करना चाहिए। रूस के बेवजह के आक्रमण में हजारों सैनिक घायल हुए और मारे गए। अगर उसे युद्ध खत्म करना है तो आज ही कर सकता है। हम रूस से ऐसा करने और यूक्रेनी संप्रभु क्षेत्र छोड़ने का आह्वान करेंगे।’
रूस बिना शर्त युद्ध रोके: ऑस्टिन – ऑस्टिन ने कहा कि रूस के कब्जे में करीब 20 फीसदी यूक्रेनी क्षेत्र है। हम यूक्रेन शांति के आधार के रूप में रूस की पूर्ण वापसी और अपनी क्षेत्रीय अखंडता की बहाली पर जोर देता है। ऑस्टिन ने यह भी कहा कि अल्पावधि में नाटो के विस्तार की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक निर्णय है जो नाटो गठबंधन के 32 सदस्य किसी समय लेंगे, मुझे ऐसी कोई इच्छा या संकेत नहीं दिख रहा है कि हम निकट भविष्य में किसी भी समय विस्तार करेंगे।
Home / News / उनको मांग रखने का कोई हक ही नहीं… अमेरिका ने ठुकराईं पुतिन की यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की शर्तें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website