
दिग्गड कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को बुधवार यानी 19 जून को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने बताया कि वह 2024-25 सीजन के लिए नया केंद्रीय अनुबंध नहीं लेंगे। हालांकि विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए खेलते रहने की इच्छा जताई है, लेकिन उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी है। 33 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड की गर्मियों में किसी विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहे हैं। इसलिए वो उस दौरान न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने ये भी कहा हैकि उस समय के अलावा वो हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलने के लिए तैयार रहेंगे।
केन विलियमसन ने बताया कि वह न्यूजीलैंड के समर सीजन यानी गर्मियों में किसी विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहे हैं जिसके चलते वह न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्वीकार नहीं कर सकते। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने परिवार के साथ और भी समय गुजारना चाहते हैं।
केन विलियमसन ने कहा कि, ‘मैं टीम को हर तरह से आगे बढ़ाने में मदद करने का बहुत शौकीन हूं और इसमें अपना योगदान देता रहना चाहता हूं। लेकिन न्यूजीलैंड की गर्मियों के दौरान विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहा हूं जिसके चलते मैं केंद्रीय अनुबंध स्वीकार नहीं कर सकता। न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और टीम के लिए कुछ कर गुजरने की मेरी इच्छा कम नहीं हुई है। हालांकि, क्रिकेट के बाहर मेरी जिंदगी बदल गई है अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना और उनके साथ घर या विदेश में घूमना मेरे लिए अब और भी ज्यादा जरूरी हो गया है।’
केन विलियमसन का इंटरनेशनल करियर – 33 साल के केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 2010 से लेकर अब तक न्यूजीलैंड के लिए 100 टेस्ट, 165 वनडे और 93 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में विलियमसन के नाम 8743, वनडे में 6810 तो टी20 में 2575 रन हैं। इसके अलावा वह कभी-कभी गेंदबाजी भी करते नजर आते हैं। विलियमसन एक राइट आर्म ऑफ स्पिनर हैं। उन्होंने टेस्ट में 30, वनडे में 37 तो टी20 में 6 विकेट झटके हैं।
Home / Sports / केन विलियमसन ने ठुकराया न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website