
अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह की दमदार बैटिंग से भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 24 घंटे के भीतर पहले टी20 में मिले हार का बदला पूरा कर लिया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने दमदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 46 गेंद में शतक लगाया। इस तरह टीम इंडिया ने 20 ओवर में 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऐसे में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
मैच के बाद शुभमन ने अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की। खास तौर से अभिषेक शर्मा के लिए तो शुभमन दिल खोल कर रख दिया। जिस तरह टी20 विश्व कप के फाइनल में रोहित और विराट के बीच ब्रोमांस देखने को मिला था। ऐसा ही कुछ शुभमन ने अपनी बतों से अभिषेक के लिए जाहिर किया। मैच के शुभमन ने कहा, ‘बहुत खुशी है, जीत की राह पर वापसी करना शानदार है। अभिषेक और रुतु जिस तरह से बल्लेबाजी की, खासकर पावरप्ले में गेंद घूम रही थी, ऐसे में ये आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने शानदार पारी खेली।’
पहले मैच में हार से निराश थे शुभमन – टीम इंडिया को पहले टी20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में मिली हार को लेकर शुभमन ने गिल ने कहा, ‘कल का मैच दबाव संभाल ना पाने के बारे में था, यह एक युवा टीम है और कई खिलाड़ी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नए हैं। पहले मैच में दबाव होना वास्तव में अच्छा रहा, इससे हमें पता चल गया कि इस मैच में क्या उम्मीद करनी है। अब हमारे पास तीन मैच बाकी हैं और हम उनके लिए उत्साहित हैं। विकल्प होना ना होने से बेहतर होता है।’
गायकवाड़ ने खेली दमदार फिफ्टी – जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने भी कमाल की बैटिंग की। उन्होंने अंत तक बैटिंग करते हुए नाबाद 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रिंकू सिंह ने भी तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 48 रन बनाए। बल्लेबाजों के इस कमाल के बाद टीम इंडिया के लिए बॉलिंग मुकेश कुमार और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लेकर मेजबान जिम्बाब्वे को घुटने पर ला दिया।
Home / Sports / ये नई टीम इंडिया है… विराट-रोहित से कम नहीं शुभमन-अभिषेक का ब्रोमांस, 24 घंटे में बदला पुूरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website