Friday , March 6 2026 12:04 AM
Home / Sports / न लालच, न घमंड… बोर्ड दे रहा था 5 करोड़, राहुल द्रविड़ ने किए साथियों के लिए 2.5 करोड़ कुर्बान

न लालच, न घमंड… बोर्ड दे रहा था 5 करोड़, राहुल द्रविड़ ने किए साथियों के लिए 2.5 करोड़ कुर्बान


टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कमाल के इंसान हैं। उन्होंने न केवल क्रिकेटर के रूप में, बल्कि एक गुरु के रूप में हर किसी का दिल जीता तो अब एक और मामले उनका व्यक्तित्व ऊंचा कर दिया है। उन्होंने टी20 विश्व कप के इनाम के तौर पर खिलाड़ियों के बबरार 5 करोड़ को ठुकराया, जबकि अन्य कोचों के बराबर पैसा लेने का फैसला किया।
नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ को खेल का सबसे जेंटलमैन क्रिकेटर माना जाता है। बहुत कम ऐसा हुआ है, जब द्रविड़ किसी विवाद में फंसे हों। उनके खेल और व्यक्तित्व का हर कोई कायल है। अब एक ऐसी बात पता चली है, जिस पर हर कोई कुर्बान हो जाएगा। उनके शानदार व्यक्तित्व का एक और उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए घोषित 125 करोड़ रुपये की राशि में से 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा छोड़ने का फैसला किया है।
रोहित शर्मा की टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। बीसीसीआई ने ऐलान किया कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी स्टाफ को नकद पुरस्कार के रूप में कुल 125 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए भी टीम के खिलाड़ियों के बराबर 5 करोड़ रुपये देने की बात हुई, जबकि टीम के अन्य कोचों को 2.5 करोड़ रुपये दिए जाने थे।
अपने कोचिंग स्टाफ के लिए 2.5 करोड़ कर दिए कुर्बान – रिपोर्ट्स की मानें तो द्रविड़ ने बोर्ड से अपने नकद पुरस्कार को भी घटाकर 2.5 करोड़ रुपये करने के लिए कहा। इसके पीछे की वजह बेहद खास है। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोचों की तुलना में अधिक पैसा नहीं लेना चाहते थे। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा- राहुल अपने बाकी सहयोगी स्टाफ (गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर) के बराबर बोनस राशि (2.5 करोड़ रुपये) चाहते थे। हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।