
खालिस्तान समर्थन आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के मौके का इस्तेमाल भारत के खिलाफ जगहर उगलने के लिए किया। घटना की निंदा करते हुए उसने ये तक कह दिया कि ट्रंप पर हमला करने वाले शूटर का माइंडसेट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बेसिरपैर का आरोप लगाते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है। पन्नू ने आरोप लगाया कि ट्रंप पर फायरिंग करने वाले शूटर ने वही मानसिकता अपनाई, जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ अपनाती हैं। एक वीडियो संदेश में पन्नू ने कहा, हम खालिस्तान समर्थक सिख ट्रंप के ऊपर हमले के प्रयास की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। भारत द्वारा घोषित आतंकवादी पन्नू ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि वह खुद भारत के खिलाफ हिंसा भड़काता रहा है।
बैलट की बात करने लगा पन्नू – जहरीले पन्नू ने कहा कि राजनीतिक मतभेद हमेशा बुलेट (गोली) नहीं, बैलट (वोट) के जरिए सुलझाए जाने चाहिए। शनिवार 13 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर उस समय हमला किया गया, जब वे पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूते हुए निकली थी। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत शूटर को मार गिराया था, जिसकी पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी।
ट्रंप पर हमले का भारत के खिलाफ इस्तेमाल – खालिस्तानी पन्नू ने ट्रंप के ऊपर हमले का इस्तेमाल भारत सरकार के खिलाफ बाइडन प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए किया। पन्नू ने कहा, हमें उम्मीद है कि ट्रंप के खिलाफ इस जघन्य राजनीतिक हिंसा के बाद अमेरिकी प्रशासन घरेलू और विदेशी तत्वों द्वारा राजनीतिक हिंसा के इस्तेमाल का अधिक सख्ती से जवाब देगा। पन्नू ने एक बार फिर भारत पर खालिस्तान समर्थकों के अंतरराष्ट्रीय दमन का आरोप लगाया।
अमेरिका ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू को अमेरिकी जमीन पर मारने की साजिश रची गई थी। अमेरिका ने इसमें भारतीय अधिकारियों के शामिल होने की बात कही थी। भारत ने इन दावों को खारिज किया है और कहा है कि मामले में अनुचित आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। बीते साल ही कथित तौर पर हत्या की साजिश में शामिल निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। बीते महीने ही गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया।
Home / News / ट्रंप पर हमला करने वाले का माइंडसेट मोदी जैसा… खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत के खिलाफ उगला जहर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website