Tuesday , April 21 2026 5:49 AM
Home / News / तीसरा विश्वयुद्ध आज शुरू हो जाएगा? दो बार गलत हो चुके भारतीय नास्त्रेदमस की तीसरी भविष्यवाणी में कितना दम?

तीसरा विश्वयुद्ध आज शुरू हो जाएगा? दो बार गलत हो चुके भारतीय नास्त्रेदमस की तीसरी भविष्यवाणी में कितना दम?


नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर आज तक बहस होती है। लेकिन अब भारतीय नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर कुशल कुमार ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि 4-5 अगस्त के बीच एक बड़ा संघर्ष दुनिया में शुरू हो हो सकता है। हालांकि वह पहले भी ऐसी भविष्यवाणी कर चुके हैं।
उन्होंने दावा किया कि भूराजनीतिक घटनाओं का एक संयोजन विनाशकारी संघर्ष को जन्म देगा। वह पहले भी तीसरे विश्वयुद्ध से जुड़ी भविष्यवाणी कर चुके हैं। लेकिन उनमें से आज तक कोई भी सच साबित नहीं हुई है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 18 जून 2024 को युद्ध शुरू होगा। हालांकि इस तारीख में भी शांति रही। फिर उन्होंने एक नई तारीख की घोषणा करते हुए का कि 26 जुलाई या 28 जुलाई को युद्ध शुरू होगा। लेकिन इस बार भी उनकी भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई। अब यह देखना होगा कि क्या वह सही होंगे या नहीं?
कौन हैं कुशल कुमार? – रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल कुमार भारत के हरियाणा में रहते हैं। वह खुद को एक भविष्यवक्ता बताते हैं। एक ब्लॉक के जरिए वह अपनी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं। सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर भी पर लोकप्रिय हैं। उनके लेख कैलिफोर्निया की ‘द माउंटेन एस्ट्रोलॉजी’ और न्यूयॉर्क के ‘होरोस्कोप’ जैसी पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के नाम पर उन्हें ‘भारत का नास्त्रेदमस’ कहा जाता है। नास्त्रेदमस का जन्म 1503 में हुआ था और उन्होंने कई प्रमुख भविष्यवाणियां की थीं।
नास्त्रेदमस ने की थी ये भविष्यवाणियां – नास्त्रेदमस को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने लंदन की आग और हिटलर के उदय से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस के साथ-साथ बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को भी तीसरे विश्वयुद्ध के साथ जोड़ा जाता रहा है। बाबा वेंगा ने 9/11 के हमले को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भी कई बड़े युद्ध की भविष्यवाणी कर रखी है। 2025 को लेकर उन्होंने डराने वाली भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक दुनिया का अंत इसी साल से शुरू होगा। उनका कहना है कि 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष छिड़ जाएगा।