Thursday , September 3 2026 10:29 AM
Home / News / भारत और अमेरिका में हुई बड़ी रक्षा डील, आपूर्ति सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर, जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारत और अमेरिका में हुई बड़ी रक्षा डील, आपूर्ति सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर, जानें कैसे मिलेगा फायदा


इस समझौते के तहत अमेरिका रक्षा प्राथमिकता और आवंटन प्रणाली के तहत भारत को आश्वासन प्रदान करेगा। सिक्योरिटी ऑफ सप्लाई अरेंजमेंट के अलावा भारत और अमेरिका के बीच संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में भी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों ही समझौते काफी अहमियत रखते हैं।
अमेरिका और भारत ने आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था (सिक्योरिटी ऑफ सप्लाई अरेंजमेंट) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौता अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) और भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा के दौरान 22 अगस्त को हुआ है। ये समझौता द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ावा देते हुए दोनों देशों को राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक दूसरे से आवश्यक औद्योगिक संसाधन प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। अमरीकी रक्षा विभाग ने कहा कि इस समझौते से अमरीका और भारत राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रोत्साहन देने वाली वस्तुओं और सेवाओं के लिए आपसी सहायता प्रदान करने पर सहमत हैं। यह सौदा संकट के समय काफी अहम हो जात है, जब किसी देश की तत्काल जरूरतें होती है। समझौता अब दीर्घकालिक आपूर्ति श्रृंखला स्थिरता को बढ़ावा देगा।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि वॉशिंगटन डीसी में दो महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था (एसओएसए) के जरिए अमेरिका और भारत राष्ट्रीय रक्षा को बढ़ावा देने वाली वस्तुओं और सेवाओं के लिए पारस्परिक प्राथमिकता समर्थन देने के लिए सहमत हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) ने अपने बयान में कहा कि आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था दोनों देशों के रक्षा संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही यह अमेरिका-भारत रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) को मजबूत करने में भी अहम रोल निभाएगी।