Thursday , March 5 2026 12:19 AM
Home / Sports / सिडनी सिक्सर्स को हराकर पर्थ स्कोचर्स बना BBL 2017 का चैंपियन

सिडनी सिक्सर्स को हराकर पर्थ स्कोचर्स बना BBL 2017 का चैंपियन

3
पर्थ: माइकल क्लिंगर (नाबाद 71) और सैम व्हाइटमैन (41) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पर्थ स्कार्चर्स ने शनिवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) टी-20 लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को नौ विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। पर्थ स्कार्चर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन (30 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन पर रोक दिया और जवाब में 25 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 144 रन बनाकर नौ विकटों से मैच अपने नाम कर लिया।

क्लिंगर ने 49 गेंदों में पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। क्लिंगर ने व्हाइटमैन के साथ पहले विकेट के लिए 75 और इयान बेल (नाबाद 31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की अविजित साझेदारी की। व्हाइटमैन ने 21 गेंदों में 41 रन की पारी में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाए। इसके अलावा बेल ने 25 गेंदों में 31 रन की अपनी नाबाद पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *