
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचा दिया। वह अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही रूट इस साल शतक लगाने के मामले में भी सबसे आगे निकल गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल अब तक किन खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा शतक।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट के लिए साल 2024 कमाल का जा रहा है। रूट के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। यही कारण है कि उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं। सिर्फ जो रूट ही नहीं, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी भी कहर ढा रहे हैं। यही कारण है कि रोहित, विलियमसन और रूट जैसे खिलाड़ी इस साल अब तक शतक लगाने के मामले में टॉप -5 में शामिल हैं। वहीं बात करें विराट कोहली तो वह इस लिस्ट में नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके नाम इस साल 2 से अधिक शतक है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट अपने विध्वंसक फॉर्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं आग बरस रहा है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो रूट ने गजब की बैटिंग की। यही कारण है कि वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं बात करें इस साल अब तक जो रूट की शतकीय पारी की तो उसकी संख्या 4 है। रूट ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 10 मैचों की 18 पारियों में यह कारनामा किया है।
श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं दूसरे स्थान पर – श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस शतकीय पारी लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। मेंडिस ने इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 17 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20 पारियों में कुल 3 शतक लगाने का कारनामा किया है। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 164 रन का रहा है।
पाथुम निशंका भी इस साल मचा रहे हैं गदर – श्रीलंका के ही एक स्टार बल्लेबाज पाथुम निशंका भी अपनी दमदार बैटिंग से इस साल गदर मचा रहे हैं। निशंका अब तक इस साल खेले गए मुकाबलों में शतकीय पारी के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर निशंका इस साल 22 मैचों की 23 पारियों में कुल 3 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 210 रन का है।
हिटमैन रोहित शर्मा ने टॉप-5 में शामिल – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा इस साल शतकीय पारी खेलने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। रोहित साल 2024 में अब तक कुल 20 मैचों की 25 पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं। इस दौरान रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर 131 रन का रहा है। वहीं अभी उन्हें बांगलादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सीरीज खेलनी है। ऐसे में शतकों की संख्या भी बढ़ सकती है।
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं 5वें स्थान पर – न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन इस मामले में 5वें स्थान पर हैं। विलियमसन का इस साल बल्ला खूब गरज रहा है। केन विलियमसन इस साल अब तक कुल 10 मैचों की 13 पारियों में कुल 3 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 133 रन का रहा है। ऐसे में बचे हुए महीनों में विलियमसन का बल्ला चलता है तो शतकों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी।
Home / Sports / साल 2024 में अब तक इन 5 खिलाड़ियों के नाम सबसे ज्यादा शतक, विराट तो लिस्ट में भी नहीं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website