
रूस की ब्यूरवेस्टनिक मिसाइल फिर से फोकस में आ गई है क्योंकि सैटेलाइट तस्वीरों से वोलोग्दा में परमाणु भंडारण स्थल के पास निर्माण की साइट का पता चला है। इससे रूस की प्रायोगिक परमाणु संचालित मिसाइल ब्यूरवेस्टनिक वैश्विक सुर्खियों में लौट गई है। जिसे नाटो SSC-X-9 स्काईफॉल कहता रहा है।
दो अमेरिकी शोधकर्ताओं ने रूस की 9M370 ब्यूरवेस्टनिक मिसाइल की डेप्लॉयमेंट साइट का पता लगाया है। प्लैनेट लैब्स से सैटेलाइट तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए शोधकर्ताओं ने परमाणु हथियार स्टोरेज फैसिलिटी के पास कंस्ट्रक्शन साइट पहचान की है। इसे वोलोग्दा-20 और चेब्सारा के रूप में जाना जाता है, जो मॉस्को के उत्तर में 475 किमी की दूरी पर है। ये फैसिलिटी पहले रूस की भूमि-आधारित मिसाइलों के परमाणु पेलोड के स्टोरेज के लिए थी, अब इस साइट को ब्यूरवेस्टनिक मिसाइल का घर बनाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां पर इस मिसाइल की लॉन्च साइट बनाई गई है। रूस के इस मिसाइल को तैनात करने की रिपोर्ट अमेरिका और पश्चिम की टेंशन को बढ़ा रही है।
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 9M370 ब्यूरवेस्टनिक रूसी शस्त्रागार में सबसे विवादास्पद हथियारों में से एक है। मार्च 2018 में पुतिन ने पहली बार खुलासा किया गया था कि मिसाइल को परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है और यह परमाणु-संचालित इंजन से ऑपरेटिड है, जो सैद्धांतिक रूप से इसे असीमित रेंज देता है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के अनुसार, ब्यूरवेस्टनिक की रेंज सीमा 20,000 किमी (12,400 मील) तक हो सकती है, जो इसे रूसी क्षेत्र के भीतर से दुनिया में कहीं भी लक्ष्य पर हमला करने की अनुमति देती है।
ब्यूरवेस्टनिक के बारे में दुनिया को सीमित जानकारी – ब्यूरवेस्टनिक की सटीक तकनीकी विशिष्टताओं के बारे में बहुत कम जानकारी है। ऐसा माना जाता है कि मिसाइल को एक छोटे ठोस-ईंधन रॉकेट से लॉन्च किया जाता है, जो फिर एक लघु परमाणु रिएक्टर वाले इंजन में हवा चलाती है। यह रिएक्टर हवा को गर्म कर देता है और आवश्यकता पड़ने पर मिसाइल को कई दिनों तक हवा में रहने में सक्षम बनाता है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि ब्यूरवेस्टनिक को ग्राउंड-आधारित ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर (टीईएल) वाहनों से लॉन्च किया जा सकता है।
Home / News / रूस की ‘अजेय’ परमाणु मिसाइल ब्यूरवेस्टनिक, अमेरिका तक कर सकती है वार, पुतिन ने पश्चिम को दी नई टेंशन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website