
इजरायल ने भारतीय श्रमिकों की अकुशलता वाले मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। इजरायली दूतावास ने कहा है कि वह भारतीय श्रमिकों के प्रदर्शन के काफी खुश है और भारतीय श्रमिक भी इजरायल में पनी कार्य स्थितियों और वेतन से संतुष्ट हैं। पहले दावा किया गया था कि इजरायली कंपनियां भारतीय श्रमिकों की अकुशलता से परेशान हैं।
भारतीय कामगारों से इजरायल खुश – तेल अवीव: इजरायल ने भारतीय श्रमिकों के खराब स्किल को लेकर किए जा रहे दावों को खारिज कर दिया है। भारत में इजरायली दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह बताना महत्वपूर्ण है कि इजराइल हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों के तहत आने वाले निर्माण श्रमिकों से संतुष्ट है। बयान में यह भी कहा गया है कि इजरायल में मौजूद अधिकांश भारतीय निर्माण श्रमिक अपनी कार्य स्थितियों और वेतन से संतुष्ट हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इजरायली कंपनियां भारतीय मजदूरों के खराब स्किल से परेशान हैं। ऐसा भी दावा किया गया था कि निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय श्रमिकों को हथौड़ा चलाना भी नहीं आता। ऐसे में भारत-इजरायल संबंधों को देखते हुए निर्माण सेक्टर में काम करने गए मजदूरों को इंडस्ट्रियल काम में लगाया गया है।
इजरायली दूतावास ने बयान में क्या कहा – इजरायली दूतावास ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “हाल के प्रकाशनों के आलोक में, यह बताना महत्वपूर्ण है कि इजराइल हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों के तहत आने वाले निर्माण श्रमिकों से संतुष्ट है। हमारे कार्यालयों को प्राप्त रिपोर्ट से पता चलता है कि अधिकांश भारतीय निर्माण श्रमिक अपनी कार्य स्थितियों और वेतन से संतुष्ट हैं। जैसा कि कई नए उद्यमों में होता है, कठिनाइयां आती हैं। ऐसे में, PIBA ने अनुरोध करने वाले निर्माण श्रमिकों को औद्योगिक कार्य के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी। यह अस्थायी निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि सभी भारतीय श्रमिकों को इजरायल में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियों के लिए तत्काल अवसर मिलें। इजरायल को उम्मीद है कि 1000 से अधिक भारतीय निर्माण श्रमिकों का अगला समूह जल्द ही आने वाला है।”
15000 और भारतीयों की भर्ती करेगा इजरायल – इस बीच इजरायल ने बुनियादी ढांच और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कौशल अंतर को दूर करने के लिए 10,000 निर्माण श्रमिकों और 5,000 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की भर्ती के लिए अभियान चलाने के इरादे से भारत से संपर्क साधा है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इजरायल का यह नया अनुरोध साल की शुरुआत में किए गए इसी तरह के भर्ती अनुरोध के बाद आया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय श्रमिकों को निर्माण क्षेत्र में काम करने के लिए इजरायल ले जाया जाएगा। एक लाख से अधिक फलस्तीनी श्रमिकों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ऐसा किया जा रहा है।
Home / News / हथौड़ा चलाना नहीं आता… इजरायल ने भारतीय श्रमिकों पर लगे आरोपों को किया खारिज, बोला- 15000 और भर्तियां करेंगे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website