
कार्डिफ: 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 सितंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को एक क्लोज मैच में 3 विकेट से रौंदा। इसी के साथ अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। बता दें कि पहला टी20 ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से जीता था।
इंग्लैंड के कप्तान फिल साल्ट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 193 रन 20 ओवर में ठोक डाले। हालांकि इंग्लैंड ने 194 रन का बड़ा टारगेट एक ओवर और 3 विकेट रहते ही चेज कर लिया।
जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने ठोका पहला पचासा – 22 साल के युवा और विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी मेडिन फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 161 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद का सामना कर 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। इसके अलावा जोश इंग्लिस ने भी 42 रन की तेज पारी खेली। कप्तान ट्रेविस हेड ने 14 बॉल में 31 रन ठोके। इंग्लैंड की तरफ से ब्रीडन कार्सी और लायम लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 सफलता सैम करन और आदिल रशीद को भी मिली।
Home / Sports / दूसरे टी20 में इंग्लैंड का जोरदार कमबैक, क्लोज मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से चटाई धूल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website