Thursday , January 15 2026 5:29 PM
Home / News / ग्रोसरी स्टोर पर पति के साथ खरीददारी करती दिखीं कमला हैरिस, वीडियो देख बैग के लिए ट्रोल करने लगे सोशल मीडिया यूजर

ग्रोसरी स्टोर पर पति के साथ खरीददारी करती दिखीं कमला हैरिस, वीडियो देख बैग के लिए ट्रोल करने लगे सोशल मीडिया यूजर


अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ग्रोसरी स्टोर पर खरीददारी करती हुई दिख रही हैं। वह अपने पति डग एमहॉफ के साथ खरीददारी करने गई थीं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके बैग के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं।
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रति कमला हैरिस को प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हैरिस हाल ही में कैलिफोर्निया के एक ग्रोसरी स्टोर पर खरीददारी करने गई थीं। उन्हें कैलिफोर्निया के वेस्टवुड में 99 रेंच मार्केट एशियन ग्रॉसरी स्टोर पर उनके पति डग एमहॉफ के साथ देखा गया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सामान्य नागरिक जीवन में लौटने के लिए हैरिस की तारीफ की, वहीं अन्य लोगों ने कमला हैरिस के बैग को लेकर आलोचना की।
हैरिस ने 2019 के अपने चुनावी अभियान के दौरान प्लास्टिक के स्ट्रॉ पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की थी। 2019 में सीएनएन टाउन हॉल के दौरान उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि हमें ऐसा करना चाहिए,” उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि पेपर स्ट्रॉ में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा था, “हमें प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।” हालांकि, हैरिस ने बाद में प्लास्टिक स्ट्रॉ पर प्रतिबंध लगाने का अपने रुख बदल लिया था।
कमला हैरिस के बैग को लेकर क्या बोले यूजर्स? – कमला हैरिस का खरीददारी का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ”कमला हैरिस और डग एमहॉफ को प्लास्टिक बैग के साथ ग्रोसरी की खरीदारी करते हुए देखा गया, जो वामपंथी पर्यावरण सिद्धांत का उल्लंघन है।” एक यूजर ने लिखा, ”याद है जब वह कैलिफोर्निया में प्लास्टिक स्ट्रॉ पर प्रतिबंध लगाना चाहती थी?”