
2025 में दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची जारी हो गई है। इस सूची में भारत टॉप 10 से बाहर हो गया है। वहीं, इसमें पहले स्थान पर अमेरिका को रखा गया है, जबकि दूसरे पर चीन और तीसरे पर रूस का कब्जा है। इस सूची में 10वें नंबर पर इजरायल है।
फोर्ब्स की दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट से भारत बाहर हो गया है। 2025 की इस नई लिस्ट में टॉप 10 में शीर्ष पर अमेरिका है। वहीं, 10वें नंबर पर इजरायल काबिज है। हालांकि, भारत को टॉप 10 से बाहर रखने पर कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। फोर्ब्स का अपना दावा है कि वह रैंकिंग जारी करते समय कई पैरामीटर पर परखता है, हालांकि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी, चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को टॉप 10 से बाहर करने का औचित्य नजर नहीं आता।
फोर्ब्स ने बताई रैंकिंग की पद्धति – फोर्ब्स ने बताया कि यूएस न्यूज की ओर से पावर सब-रैंकिंग पांच विशेष विशेषताओं से ‘इक्वली वेटेज एवरेज ऑफ स्कोर’ पर आधारित है जो किसी देश की शक्ति को दर्शाती हैं। इनमें निम्नलिखित प्वॉइंट शामिल हैं:
रिसर्च टीम का किसने किया नेतृत्व – इसके अलावा, रैंकिंग मॉडल को BAV ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है। यह एक ग्लोबल मॉर्केटिंग कम्यूनिकेशन कंपनी WPP की एक यूनिट है। इस रैंकिंग को निकालने वाली रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website