
कराची: पाकिस्तान में खेली जा रही टी-20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान पाक विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल उमर अकमल टी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गये। उमर अकमल से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज हर्शल गिब्स के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज था।
हर्शल गिब्स 23 बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए थे और उमर अकमल ने 24वीं बार आउट होकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लाहौर कलंदर्स और पेशावर जालमी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पेशावर की टीम के गेंदबाज अकमल जल्मी हसन ने उन्हें आउट कर दिया। उनके विकेट के साथ उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो आज तक कोई नहीं बना सका था
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website