
पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य लगातार चिंताजनक बना हुआ है। उन्हें डबल निमोनिया है और उनका इलाज चल रहा है। इटली के रोम में अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस इस्तीफा दे सकते हैं। दरसअल उनके लगातार बिगड़ते जा रहे स्वास्थ्य की वजह से उनके इस्तीफा देने की चर्चा चल रही है।
पोप फ्रांसिस अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया से जूझ रहे हैं। एक हफ्ते से वह इटली के रोम शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनके दोनों फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने बिगड़ती सेहत को देखते हुए खुद कहा है कि शायद वो बच नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर उनका स्वास्थ्य और ज्यादा खराब होता है तो वे इस्तीफा दे सकते हैं। वह इस्तीफा देते हैं तो पोप का पद छोड़ने वाले बीते 600 साल में दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे। फिलहाल पोप फ्रांसिस कैथोलिक चर्च के प्रमुख बने हुए हैं।
पोप फ्रांसिस के बिगड़ते स्वास्थ्य ने दुनियाभर के कैथोलिक अनुयायिकों के सामने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पोप फ्रांसिस इस्तीफा दे देंगे। बहुत कम ऐसा हुआ है, जब किसी पोप ने पद छोड़ा है। पोप बेनेडिक्ट XVI ने साल 2013 में बढ़ती उम्र का हवाला देकर पद छोड़ा था। यह 600 वर्षों में किसी पोप का पहला इस्तीफा था। उनसे पहले 1415 में पोप ग्रेगरी XII, पोप सेलस्टाइन V ने साल 1294 और पोप बेनेडिक्ट ने 1045 में इस्तीफा दिया था।
पोप कैसे देते हैं इस्तीफा – पोप को इस्तीफे की प्रक्रिया में कार्डिनल्स के कॉलेज को एक त्याग पत्र प्रस्तुत करना होता है। कैनन कानून के तहत यह इस्तीफा स्वतंत्र रूप से प्रकट होना चाहिए। किसी डर या धोखाधड़ी से दिया गया इस्तीफा अमान्य माना जाएगा। इस्तीफे के लिए पोप का दिमागी रूप से स्वस्थ होना भी आवश्यक है। अगर पोप फ्रांसिस इस्तीफा देते हैं तो उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए कॉन्क्लेव बुलाई जाएगी। पोप की मृत्यु या इस्तीफे के बाद उत्तराधिकारी का चुनाव आमतौर पर कार्डिनल्स (पोप के करीबी सलाहकार) में से किया जाता है।
Home / News / मैं अब बचूंगा नहीं… पोप फ्रांसिस की सेहत बिगड़ी, छोड़ सकते हैं पद, 600 साल में दूसरी बार होगा ऐसा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website