पाकिस्तानी सैनिकों ने 1 अप्रैल को एलओसी पारकर भारत में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना से उन्हें करारा जवाब मिला। भारतीय जवानों ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को जहन्नुम पहुंचा दिया। लेकिन शर्मनाक बात ये है कि पाकिस्तान अब अपने इन सैनिकों की मौत को छिपा रहा है।
पाकिस्तानी सेना को एक बार फिर भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ी है। मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (LOC) को पार करके भारत में घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इस नाकाम कोशिश में पाकिस्तानी सेना को अपने जवानों से भी हाथ धोना पड़ा है। लेकिन पाकिस्तानी जवानों की बदकिस्मती देखिए, जिन सैन्य हुक्मरानों के कहने पर उन्होंने अपनी जान गंवा दी, वही उनकी मौत को छिपा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने अपने ही जवानों की मौत पर चुप्पी साध ली है और इसे छिपाने में जुटी है।
सैनिकों की मौत पर पाकिस्तान की चुप्पी – रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल को एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय सेना की गोलीबारी में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। इन जवानों का पाकिस्तानी सेना ने अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन हैरानी की बात है कि पाकिस्तानी मीडिया में अपने जवानों की मौत पर पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। पाकिस्तानी सेना ने भी अपने जवानों की मौत पर दो शब्द तक नहीं कहे।
पाकिस्तानी सेना कब करेगी जवानों का सम्मान – ये दिखाता है कि पाकिस्तानी सेना अपने जवानों का सम्मान तक नहीं करना जानती। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने अपने सैनिकों की मौत छिपाई होगा। 1999 के कारगिल युद्ध में तो पाकिस्तानी सेना ने अपने जवानों की लाश तक लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने सैन्य धर्म का निर्वाह करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को भारत की जमीन में ही दफन किया था।
पाकिस्तानी की घुसपैठ की कोशिश – मंगलवार 1 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घुसपैठ की और दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। यह उल्लंघन मंगलवार दोपहर 1:10 बजे हुआ, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। मामले से परिचित भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ‘1 अप्रैल 2025 को नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी और संघर्ष विराम उल्लंघन किया। हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।’
Home / News / पाकिस्तान कब करेगा अपने सैनिकों का सम्मान? LOC पार किया तो भारतीय सेना ने भेजा जहन्नुम, कारगिल की तरह छिपा रही मुनीर आर्मी