Friday , April 3 2026 3:22 AM
Home / Sports / शादीशुदा युवी ने की जहीर की GF से फ्लर्ट करने की कोशिश, मिला ये जवाब

शादीशुदा युवी ने की जहीर की GF से फ्लर्ट करने की कोशिश, मिला ये जवाब

9
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म एक्ट्रैस सागरिका घाटगे और जहीर खान को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। हाल ही में युवराज सिंह ने अपने दोस्त जहीर खान की खिंचाई करते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- सागरिका फिल्म इरादा के लिए बहुत-बहुत बधाईयां। टीम इंडिया के उप-कप्तान को डेट करना अच्छी पसंद थी, पर अच्छा हुआ ऐसा आपने रियल लाइफ में नहीं किया।

सागरिका ने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में प्रीति सभरवाल का रोल निभाया था जिसमें उन्हें इंडिया के उप-कप्तान से प्यार हो जाता है। पिछले साल युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में जहीर और सागरिका घाटगे दोनों एक साथ शामिल हुए थे। हालांकि तब सागरिका ने कहा था कि, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी भी वजह से खुद को बदलना है। मैं जहीर का काफी सम्मान करती हूं और इससे पहले कि आप ये पूछें मैं आपको बता दूं कि जब मेरी फिल्म ‘इरादा’ रिलीज होगी तो जहीर उसे देखने जरूर आएंगे। बता दें सागरिका की फिल्म शुक्रवार 17 फरवरी को रिलीज हुई है। आपको बता दें कि हाल ही में युवराज सिंह की एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच से हुई शादी में जहीर और सागरिका पहली बार पब्लिकली साथ नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *