Friday , September 4 2026 5:52 AM
Home / News / मोसाद ने राजधानी तेहरान में मचाई भयानक तबाही, ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक, मिसाइल केन्द्र, एयर डिफेंस को उड़ाया

मोसाद ने राजधानी तेहरान में मचाई भयानक तबाही, ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक, मिसाइल केन्द्र, एयर डिफेंस को उड़ाया


मध्य पूर्व में पहले से तनावपूर्ण माहौल अब और भी ज्यादा विस्फोटक हो चुके हैं। ईरान की जवाबी कार्रवाई भी निश्चित मानी जा रही है। मोसाद की यह कार्रवाई यह भी संकेत देती है कि इजरायल फिलहाल पारंपरिक युद्ध की बजाय सटीक और गहरे रणनीतिक हमलों की नीति पर चल रहा है।
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने शुक्रवार सुबह ईरान के अंदर कई आक्रामक और खतरनाक ऑपरेशनको अंजाम दिए हैं। मोसाद की तरफ से ये हमले ईरान की राजधानी तेहरान समेत उसके रणनीतिक इलाकों में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन ईरान की मिसाइल और एयर डिफेंस क्षमताओं को सीधे नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया। इजरायली मीडिया ने कहा है कि मोसाद ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिक, उनके बैलिस्टिक मिसाइल केन्द्र और एयर डिफेंस पर हमले किए हैं। इन हमलों में खास तौर से ईरान के स्ट्रैटेजिक मिसाइल प्रोग्राम और डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है। मोसाद की यह गुप्त कार्रवाई बेहद सटीकता और पहले से बनाए गये प्लान के मुताबिक की गई है, जिससे ईरान की हवाई सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाने की कोशिश की गई है।
हालांकि फिलहाल हम ये बताने में असमर्थ हैं कि मोसाद के हमले में ईरान का कितना नुकसान हुआ है, लेकिन ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में भारी तबाही बताई जा रही है। ईरानी अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन तेहरान में भारी विस्फोटों की पुष्टि हो चुकी है। इजरायली सैन्य सूत्रों का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की जवाबी हमले की क्षमता को कमजोर करना है, ताकि संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका जा सके। यह ऑपरेशन “राइजिंग लॉयन” अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नेतन्याहू की निगरानी में चलाया जा रहा है।