Monday , June 30 2025 2:09 AM
Home / News / पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी दे रहा चीन… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, इस्लामाबाद को अभी भी सता रहा डर

पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी दे रहा चीन… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, इस्लामाबाद को अभी भी सता रहा डर

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत के साथ युद्ध खत्म होने के बाद भी पाकिस्तान अलर्ट पर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी चौकसी कम नहीं की है। इस दौरान उन्होंने चीन को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला है कि भारत के साथ हालिया सैन्य संघर्ष और उसके बाद बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान को चीन से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद के साथ भारत के बारे में जानकारी साझा कर रहा है। अरब न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा कि मित्र देशों के लिए सैटेलाइट या अन्य माध्यमों से मिली खुफिया जानकारियां साझा करना आम बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि ‘चीन का भी भारत के साथ विवाद है।’
आसिफ ने बताया आम बात – जब आसिफ से पूछा गया कि कि क्या चीन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइल और फ्लाइट पाथ के बारे में खुफिया जानकारी साझा कर रहा है, तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘आजकल जो भी देश एक-दूसरे के करीब हैं। वे खुफिया जानकारी साझा करते हैं। अगर हम अपने पास मौजूद कोई भी जानकारी साझा करते हैं तो यह बहुत सामान्य बात है।’