Friday , March 20 2026 12:08 AM
Home / News / चीन पर टैरिफ लगाने से डोनाल्ड ट्रंप के क्यों फूल रहे हाथ-पांव? अमेरिका के उप-राष्ट्रपति का बड़ा कबूलनामा

चीन पर टैरिफ लगाने से डोनाल्ड ट्रंप के क्यों फूल रहे हाथ-पांव? अमेरिका के उप-राष्ट्रपति का बड़ा कबूलनामा


अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब जुलाई में चीन का रूसी कच्चे तेल का आयात 10 अरब डॉलर पार कर गया है, जो मार्च के बाद सबसे ऊंचा मासिक स्तर है। हालांकि 2025 में अब तक के आंकड़े 2024 की तुलना में 7.7% कम हैं।
रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि उस हिसाब से भारत से ज्यादा रूसी तेल चीन खरीद रहा है तो फिर चीन के ऊपर टैरिफ क्यों नहीं लगाया गया है? ट्रंप प्रशासन अभी तक इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया है। इस बीच अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कबूल किया है कि चीन पर टैरिफ लगाना बहुत मुश्किल फैसला है।
जेडी वेंस ने कहा है कि भारत पर रूसी तेल आयात पर भारी टैरिफ वृद्धि करने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब चीन के खिलाफ भी इसी तरह के उपायों पर विचार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि चीन के खिलाफ टैरिफ लगाने का फैसला करना काफी ज्यादा मुश्किल और राजनीतिक रूप से संवेदनशील होगा।