Saturday , February 21 2026 2:06 PM
Home / Business & Tech / अमेरिका ने पेश किया MQM-172 Arrowhead ड्रोन, ट्रेनिंग और हमले दोनों में है सक्षम

अमेरिका ने पेश किया MQM-172 Arrowhead ड्रोन, ट्रेनिंग और हमले दोनों में है सक्षम

अमेरिका की ग्रिफॉन एयरोस्पेस ने नया ड्रोन MQM-172 Arrowhead पेश किया है। यह ड्रोन ट्रेनिंग और हमले दोनों के लिए इस्तेमाल हो सकता है। इसका डिजाइन ईरान के एक ड्रोन जैसा है। यह 100 पाउंड तक का वजन भी उठा सकता है।
अमेरिका की अलबामा स्थित ड्रोन बनाने वाली कंपनी ग्रिफॉन एयरोस्पेस ने अपना नया अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम यानी बिना इंसान के चलने वाला एयरक्राफ्ट सिस्टम पेश किया है, जिसका नाम MQM-172 Arrowhead है। यह एक ऐसा ड्रोन है जिसे ट्रेनिंग के लिए एक हाई-परफॉर्मेंस टारगेट के रूप में और हमले के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Arrowhead ड्रोन देखने में ईरान के ‘Shahed’ ड्रोन जैसा लगता है। इसे सैन्य अभ्यास के दौरान ट्रेनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसे सुसाइड ड्रोन के तौर पर भी काम में लिया जा सकता है, जो एक बार इस्तेमाल होने के बाद नष्ट हो जाता है। कंपनी ने कहा कि यह दोहरी क्षमता इस बात को दर्शाती है कि ऐसे मानवरहित विमानों की जरूरत बढ़ रही है जो ट्रेनिंग और ऑपरेशनल दोनों तरह के मिशन कर सकें।
उठा सकता है इतना वजन – MQM-172 में एक मॉड्यूलर पेलोड बे है, जिसमें 100 पाउंड तक का वजन रखा जा सकता है। मिशन की जरूरत के हिसाब से ड्रोन में अलग-अलग सेंसर या वॉरहेड (विस्फोटक) लगाए जा सकते हैं। ग्रिफॉन एयरोस्पेस ने बताया कि Arrowhead का डिजाइन काफी मजबूत है। डैनियल बेक के मुताबिक कंपनी ने Arrowhead को पूरी तरह से इन-हाउस (यानी अपनी ही फैक्ट्री में) डिजाइन, टेस्ट और मैन्युफैक्चर किया है। कंपनी को 12 हजार से ज्यादा अननैन्ड एयरक्राफ्ट बनाने का अनुभव है।