Friday , June 26 2026 12:51 AM
Home / Sports / श्रीलंका की टेस्ट टीम में शामिल हुए दो नए चेहरे

श्रीलंका की टेस्ट टीम में शामिल हुए दो नए चेहरे

10
कोलंबो: हाल ही में सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में जोरदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलकांई बल्लेबाजों एसीला गुणारत्ने तथा निरोशान डिकवेला को इसका ईनाम मिला है और उन्हें बंगलादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों के सीरीज के लिये टीम में शामिल किया गया है।

गुणारत्ने ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में टी-20 सीरीज में दो मैच विजयी अर्धशतक जमाये थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक जड़ा था। डिकवेला ने भी क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के अलावा घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे ओपनर कुशल सिल्वा तथा कुशल परेरा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। बंगलादेश के खिलाफ पहला टेस्ट सात मार्च से गाले में शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *