Saturday , April 11 2026 4:19 AM
Home / News / अमेरिकी ब्रांड टॉयलेट में, भारत जा रहा चीन के साथ… ट्रंप पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA जेक सुलिवन

अमेरिकी ब्रांड टॉयलेट में, भारत जा रहा चीन के साथ… ट्रंप पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA जेक सुलिवन


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत के खिलाफ लगाए गए टैरिफ की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिकी ब्रांड टॉयलेट में है और वॉशिंगटन के साझेदार उस पर भरोसा नहीं करते हैं।
भारत के खिलाफ भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका में कड़ा विरोध हो रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत को लेकर ट्रंप की नीति की कड़ी आलोचना की है और उसे व्यापक व्यापारिक आक्रामकता कहा है। सुलिवन ने चेतावनी दी है कि इस कदम ने नई दिल्ली को बीजिंग के करीब जाने के लिए मजबूर किया है। टिम मिलर के साथ एक पॉडकास्ट पर बोलते हुए सुलिवन ने कहा कि अमेरिकी सहयोगी और साझेदार अब वॉशिंगटन पर भरोसा नहीं करते हैं। वे उसे एक विश्वसनीय साझेदार के बजाय एक बड़ा व्यवधानकारी मानते हैं, जबकि चीन ने वैश्विक लोकप्रियता हासिल कर ली है।
ट्रंप ने भारत को चीन की तरफ धकेला – सुलिवन ने कहा कि ट्रंप की आर्थिक नीति अमेरिका को नुकसान पहुंचा रही है और उन्होंने भारत को एक प्रमुख उदाहरण बताया। पूर्व अमेरिकी NSA ने कहा कि चीन की चुनौती को देखते हुए वॉशिंगटन नई दिल्ली के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने पर काम कर रहा था। लेकिन ट्रंप के लगाए भारी टैरिफ ने संबंधों में तनाव पैदा किया है और भारत को ‘चीन के साथ बैठने’ के लिए मजबूर किया है।