Sunday , December 21 2025 10:43 AM
Home / News / दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की लिस्ट जारी, एशिया का दबदबा, जानें भारत-चीन-पाकिस्तान का नंबर

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की लिस्ट जारी, एशिया का दबदबा, जानें भारत-चीन-पाकिस्तान का नंबर

बीते दशकों में दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों से पता चलता है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 तक 8.5 बिलियन, 2050 तक 9.7 बिलियन और 2100 तक 10.9 बिलियन हो जाएगी।
मौजूदा साल यानी 2025 में दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में एशियाई मुल्कों का दबदबा बरकरार है। भारत इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। वहीं चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश शीर्ष 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों में शामिल हैं। दुनिया की कुल जनसंख्या आठ अरब के आंकड़े को पार कर गई है। यह जनसांख्यिकीय इतिहास और मानव विकास के लिहाज से अहम है। बीते वर्षों में दुनिया के कई हिस्सों में जनसंख्या घट रही है लेकिन कुछ हिस्सों में अभी बढ़ रही है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, वैश्विक जनसंख्या केवल 12 वर्षों में सात अरब से बढ़कर आठ अरब हो गई है। अनुमान है कि 2025 तक दुनिया की आबादी 8.2 अरब, 2050 तक 9.7 अरब और 2080 के दशक में 10.3 अरब के शिखर पर पहुंच जाएगी। यह धीमी विकास दर का संकेत है। हालांकि जनसंख्या की विकास दर धीमी हो रही है। फिर भी फिलहाल हर चार में से एक व्यक्ति ऐसे देश में रहता है, जहां जनसंख्या अपने चरम पर है।