
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए किया तो पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का बड़ा चैंपियन दिखाने की कोशिश की। इस दौरान शहबाज ने दुनिया के सामने यह भी कहा कि पाकिस्तान शांति, न्याय और विकास के लिए खड़ा रहेगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की इस भाषणबाजी को उनके देश बलूचिस्तान के ही नेताओं ने डबल स्टैंडर्ड बताया है। बलूच नेता ने शहबाज शरीफ पर संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
पाकिस्तान आतंकवाद का संरक्षण – बलूच नेता मीर यार बलूच ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी स्थापना के बाद से ही अपने पंजाब प्रांत का इस्तेमाल न केवल पड़ोसी देशों और विश्व शक्तियों के खिलाफ किया है, बल्कि बलूचिस्तान गणराज्य जैसे संप्रभु देश पर भी जबरन और अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। मीर यार ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भागीदार होने का दिखावा किया, जबकि वास्तव में उसकी सेना, डीप स्टेट पहले दिन से ही ISIS और अल-कायदा को सुरक्षित पनाहगाह दे रहे हैं।
Home / News / पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र से निकालो, भारत पर हमले का जिम्मेदार… शहबाज शरीफ के UNGA भाषण पर भड़के बलूच नेता
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website