Sunday , December 21 2025 8:08 PM
Home / News / मारिया ने मुझे कॉल किया, मैं फिर भी… नोबेल नहीं मिलने के ‘दर्द’ के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

मारिया ने मुझे कॉल किया, मैं फिर भी… नोबेल नहीं मिलने के ‘दर्द’ के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर निराशा जताई है। उन्होंने दावा किया कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने उनके सम्मान में पुरस्कार लिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल न मिलने का दर्द उनके बयानों पर साफ झलक रहा है। पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय नोबेल पुरस्कार में राजनीति का आरोप लगा चुका है और अब ट्रंप ने भी अपने बयान के जरिए नोबेल न मिल पाने का दुख सार्वजनिक कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को उनके (डोनाल्ड ट्रंप) सम्मान में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।
ट्रंप ने दावा किया कि वह मचाडो की मदद करते रहे हैं। नोबेल के ऐलान के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस व्यक्ति (मचाडो) को नोबेल पुरस्कार मिला है, उसने आज मुझे (ट्रंप) फोन किया और कहा कि मैं आपके सम्मान में इसे स्वीकार कर रही हूं, आप वाकई इसके हकदार थे। ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने उनसे (मचाडो) यह नहीं कहा कि इसे मुझे दे दो। मुझे लगता है कि उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया होगा। मैं खुश हूं कि मैंने लाखों लोगों की जान बचाई है।
लोकतंत्र के लिए लड़ रही हैं मचाडो – बता दें कि इस साल (2025) का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। उन्हें ये पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही के बीच लोकतंत्र की मशाल जलाने के लिए दिया गया है। नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लड़ाई लड़ रही मचाडो को सम्मानित किया है।