Monday , April 13 2026 5:24 AM
Home / News / भारत के इशारे पर लड़ रहा तालिबान… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, कहा- आमिर मुत्तकी के दिल्ली आने के पीछे बड़ी साजिश

भारत के इशारे पर लड़ रहा तालिबान… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, कहा- आमिर मुत्तकी के दिल्ली आने के पीछे बड़ी साजिश


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि अफगान तालिबान के उनके देश पर हमलों के पीछे भारत का हाथ है। आसिफ का कहना है कि पाकिस्तान पर हमले के फैसले काबुल की बजाय नई दिल्ली में लिए जा रहे हैं। अफगान-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुई हालिया झड़पों पर हुए सवाल का जवाब देते आसिफ ने कहा कि अफगान इस समय भारत के लिए छद्म युद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बारे में भी तालिबान की मंशा पर संदेह जताया।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर बीते हफ्ते भीषण झड़पें देखने को मिली हैं। इन झड़पों में पाकिस्तान के 58 सैनिकों की मौत और कई सैन्य चौकियों पर कब्जे की बात तालिबान ने कही है। तालिबान के इस हमले के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत को निशाने पर ले रहे हैं। आसिफ का कहना है कि इस तनाव के पीछे दिल्ली का हाथ है।
मुत्तकी की भारत यात्रा पर सवाल – ख्वाजा आसिफ ने तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की भारत यात्रा को अफगान-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुए संघर्ष से जोड़ा है। आसिफ ने कहा, ‘आमिर मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान विरोधी योजनाएं बनाई गईं। आधिकारिक तौर पर मुत्तकी का दौरा व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित बताया गया लेकिन पर्दे के पीछे इसके दूसरे उद्देश्य थे।’