
अमेरिका में गिरफ्तार किए गए भारतीय मूल के एक्सपर्ट एश्ले जे. टेलिस ने अपने खिलाफ लगे आरापों को खारिज किया है। एश्ले को गोपनीय सरकारी दस्तावेज रखने और चीनी अधिकारियों से मिलने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। एश्ले के वकीलों ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इस मामले का कोर्ट में पुरजोर तरीके से विरोध करने का ऐलान किया है। मुंबई में जन्मे और शिकागो विश्वविद्यालय से पढ़े टेलिस रक्षा एवं एशिया नीति के सलाहकार रहे हैं।
टेलिस पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत थे। वह विदेश विभाग के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनको शनिवार को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद सोमवार को औपचारिक रूप से उन पर आरोप लगाए गए। एश्ले इन आरोपों में दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर जुर्माना और 10 साल तक की जेल हो सकती है।
Home / News / अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय मूल के एश्ले टेलिस ने चीनी अफसरों से मिलने के आरोपों को नकारा, कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website