Thursday , January 15 2026 9:12 AM
Home / News / पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर सीमा संघर्ष, तालिबान ने मुनीर सेना के पांच जवानों को मार गिराया, भीषण गोलीबारी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर सीमा संघर्ष, तालिबान ने मुनीर सेना के पांच जवानों को मार गिराया, भीषण गोलीबारी


पाकिस्तान और तालिबान में एक बार फिर सीमा संघर्ष हुआ है। रविवार को हुई झड़पों में दोनों पक्षों को भारी नुकसान पहुंचा है। ये झड़पें तब हुई हैं, जब पाकिस्तान और तालिबान तुर्की में संघर्ष विराम की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों पक्ष कई बार एक दूसरे पर गोलीबारी कर चुके हैं।
पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान के साथ सीमा संघर्ष में उसके पांच सैनिक और 25 आतंकवादी (तालिबान लड़ाके) मारे गए हैं। ये हमले उस समय हुए जब अफगान और पाकिस्तानी अधिकारी हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बीच इस्तांबुल में बैठक कर रहे हैं। हालांकि, तालिबान का दावा है कि उसने पाकिस्तान के कम से कम 50 सैनिकों को मार गिराया है। हाल के दिनों में पाकिस्तान और तालिबान के बीच सीमा पर संघर्ष बढ़ा है, जिसका असर दोनों देशों के संबंधों पर देखा जा रहा है।
पाकिस्तानी सेना ने क्या बताया – पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ये हमले उस समय हुए जब अफ़ग़ान और पाकिस्तानी अधिकारी हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बीच इस्तांबुल में बैठक कर रहे थे। इस महीने दोनों सेनाओं के बीच हुए पहले के टकराव 2021 में तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से सबसे तीव्र सीमा हिंसा का प्रतिनिधित्व करते हैं।”