
धुरंधर फिल्म के एक दृश्य में रणवीर सिंह का कैरेक्टर बलूचिस्तान में बच्चों दफनाते दिख रहे हैं, जहां एक बलूच नेता बताता है कि ISI ने स्कूल की पानी की सप्लाई में जहर मिला दिया था। इस सीन और फिल्म ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों पर जोरदार बहस छेड़ दी है।
ब्लॉकबस्टर हिन्दी फिल्म “धुरंधर” पर भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी बहस हो रहे हैं। धुरंधर फिल्म में पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब करने की वजह से भारत में एक तबका इस फिल्म का विरोध कर रहा है। जबकि पाकिस्तान के लिए ये फिल्म इसलिए मुसीबत बन गई है, क्योंकि इसने पाकिस्तान सेना और ISI की पोल खोल दी है। फिल्म का एक एक दमदार सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पाकिस्तानी सेना, बलूच समुदाय के साथ बुरा व्यवहार कर रही है। ये एक असलियत है, जिसे फिल्म में काफी अच्छे से दिखाया गया है।
धुरंधर फिल्म के एक दृश्य में रणवीर सिंह का कैरेक्टर बलूचिस्तान में बच्चों दफनाते दिख रहे हैं, जहां एक बलूच नेता बताता है कि ISI ने स्कूल की पानी की सप्लाई में जहर मिला दिया था। इस सीन और फिल्म ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों पर जोरदार बहस छेड़ दी है। फिल्म में आजाद देश के लिए बलूच लोगों के संघर्ष को भी खास तौर पर दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का असली चेहरा और बलूच लोगों का दर्द दिखाने के लिए काफी तारीफ भी की गई है। एक यूजर ने लिखा है कि “यही वजह है कि हम बलूच लोग, इस फिल्म को पसंद करते हैं, हालांकि हम बॉलीवुड से बलूच मुद्दे और बलूचिस्तान में पाकिस्तानी अत्याचारों को दिखाने के लिए और भी बहुत कुछ उम्मीद करते हैं।”
Home / News / पाकिस्तानी सेना ने क्या वाकई में बलूचिस्तान के पानी में जहर मिलाया था? Dhurandhar फिल्म के वायरल सीन का जान लीजिए सच
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website