
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत की आलोचना की है। मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले की रिपोर्टों को लेकर चिंता जताई थी। यूक्रेन ने इस आरोप को खारिज किया है और कहा है कि उसने ऐसा कोई हमला नहीं किया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत पर दोहरा रवैया रखने का आरोप लगाया है। जेलेंस्की ने कहा भारत समेत कुछ देशों जो पुतिन के आवास पर हमले को लेकर निंदा कर रहे हैं, उन्होंने हमारे बच्चों पर हमलों को लेकर कभी कुछ नहीं कहा।
कीव इंडिपेंटेंड की रिपोर्ट के अनुसार, एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह भ्रमित करने वाला और बुरा है कि भारत, यूएई और कुछ अन्य देशों ने पुतिन के आवास पर हमारे कथित ड्रोन हमलों की निंदा की, जो कभी हुए ही नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन इस बात पर उनकी निंदा कहा हैं कि इतने समय से वे (रूस) हमारे बच्चों पर हमला कर रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह भारत से सुनने को नहीं मिला, न ही यूएई से।’
Home / News / भारत ने तब क्यों नहीं बोला? PM मोदी ने ऐसा क्या कहा जिस पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website